फरवरी का महीना शुरू होते ही युवाओं में खासकर कपल्स में काफी उत्साह देखा जाता है। आखिर ये महीना मोहब्बत करने वालों के लिए बेहद खास जो होता है। इसी महीने में दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। उससे पहले 14 फरवरी तक पूरे सप्ताह अलग-अलग डे मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत सात फरवरी से रोज डे यानी गुलाब दिवस से हो जाती है। बॉलीवुड में प्रेम कहानियों को एक अलग मुकाम हासिल है। इसके लिए हर जमाने में अपने-अपने तरीके से इजहार को पेश किया गया है। इनमें मोहब्बत से भरे गुलाबों के गानों का खूब जिक्र है। तो आइए हम भी सुनते हैं मोहब्बत के गुलाबी सुरों को…