पहले हिस्से को बताया मजेदार
इस फिल्म में वीर दास, मोना सिंह, शारिब हाशमी और मिथिला पलकर जैसे सितारे हैं। इस फिल्म में आमिर खान और इमरान खान के कैमियो भी काफी मजेदार है। फिल्म देखने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों ने इसे मजेदार स्पाई कॉमेडी फिल्म बताया है। फिल्म के फर्स्ट हाफ को ज्यादा मजेदार बताया है।
वीर दास के अभिनय को सराहा
एक यूजर ने लिखा है, 'यह सोचकर गया था कि यह बस एक हल्की-फुल्की जासूसी कॉमेडी होगी। मगर सच में फिल्म ने इम्प्रेस किया है। वीर दास ने पूरी फिल्म को अपने दम पर संभाला है। पहला हाफ मजेदार है और कब गुजर जाता है, पता नहीं चलता। मगर, दूसरा हाफ वाकई अगले लेवल पर ले जाने वाला है। आमिर खान की मौजूदगी फिल्म को और शानदार बनाती है। इमरान खान का फिल्म में होना एक सरप्राइज हैं।
हंस-हंसकर लोट-पोट हुए दर्शक
इस फिल्म को देखने के बाद एक दर्शन ने रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, 'फिल्मों में फिर से हंसने का मौका मिला। 'हैप्पी पटेल' मजेदार है। इसकी कॉमेडी टोन और अजीबोगरीब अंदाज को ठीक से बताना मुश्किल है'।