फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे! हैप्पी न्यू ईयर फिल्म पहुंची ऑस्कर में

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' (एचएनवाई) से कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मकार फराह खान ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। इस फिल्म की कहानी ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल हो गई है। फराह ने यह खबर ट्विटर पर सबके साथ बांटी और फिल्म की कहानी लिखने वाले सह-लेखकों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


फराह ने  ट्विटर पर लिखा, "जश्न की एक और वजह मिल गई है। 'एचएनवाई' की कहानी ऑस्कर लाइब्रेरी भेजी गई है। मेरे सह-लेखकों को ढेर सारा प्यार।"
विज्ञापन

की है जमकर कमाई

​​शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह अभिनीत 'हैप्पी न्यू ईयर' 24 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म 108. 86 करोड़ रुपये कमाकर भारत में शुरुआती सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

यह फिल्म अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 203 करोड़ कमा चुकी है। भारतीय बाजार के नज‌रिए से देखें तो यह फिल्म पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इस ‌फिल्म से आगे धूम 3, कृष, चेन्नई एक्सप्रेस और किक फिल्में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें