अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' (एचएनवाई) से कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मकार फराह खान ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। इस फिल्म की कहानी ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल हो गई है। फराह ने यह खबर ट्विटर पर सबके साथ बांटी और फिल्म की कहानी लिखने वाले सह-लेखकों को धन्यवाद दिया।
फराह ने ट्विटर पर लिखा, "जश्न की एक और वजह मिल गई है। 'एचएनवाई' की कहानी ऑस्कर लाइब्रेरी भेजी गई है। मेरे सह-लेखकों को ढेर सारा प्यार।"