आप साउथ फिल्मों के दीवानें हो भी या नहीं, लेकिन विजय सेतुपति के नाम से जरूर वाकिफ होंगे। दमदार अभिनय, संवाद लेखन से लेकर गीतकार और बतौर निर्माता वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने आप को साबित कर चुके हैं। कई सारी तमिल फिल्मों में काम कर चुके विजय सेतुपति आज एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। आज विजय का जन्मदिन भी है, तो आइए जानते हैं उनके संघर्ष की कहानी....