फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वर्किंग डेज में भी नहीं थम रही 'हनुमान अंश' की कमाई, लाखों में उतरी 'आवारापन 2'

Wed, 02 Sep 2026 09:06 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Hanuman Ansh Box Office Collection: बुधवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने वर्किंग डे होने के बाद भी करोड़ों में कमाई की। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' दर्शकों के लिए तरस रही है। पढ़िए आज कितना रहा दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ वर्किंग डे होने के बाद भी करोड़ों का करोबार कर रही है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी इस फिल्म ने यश की मेगा बजट फिल्म 'टॉक्सिक' को पीछे छोड़ दिया। जानें बुधवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन

फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

‘आवारापन 2’ ने कितना कमाया?

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। मगर दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई कम हुई। वहीं तीसरे हफ्ते यह ग्राफ और गिर गया। 

  • फिल्म ने इस रविवार 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
  • सोमवार को फिल्म ने महज 50 लाख रुपये कमाये।
  • फिल्म  ‘आवारापन 2’ ने  मंगलवार को 50 लाख रुपये का कारोबार किया। 
  • वहीं बुधवार को फिल्म ने 25 लाख की कमाई की। 
  • फिल्म ‘आवारापन 2’ की अब तक की कुल कमाई 149.51 करोड़ हो चुकी है। 
  • इमरान हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब

‘हनुमान अंश’ की कितनी रही कमाई?

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किसी जादू से कम नहीं रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 लाख से अपना खाता खोला था। मगर फिर सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की। 

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रविवार को 12.75 करोड़ रुपये कमाये थे। 
  • फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ का कारोबार किया था। 
  • वहीं  मंगलवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये कमाये ।
  • बुधवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई 5.22 करोड़ कमा चुकी है। 
  • बुधवार को जोड़कर खबर लिखे जाने तक फिल्म की कुल कमाई 59.35 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

हनुमान अंश, धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
कमाया 'धुरंधर 2' से ज्यादा प्रॉफिट 

रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' अब तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने करीब 1149.30 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, अगर मुनाफा देखा जाए तो 'हनुमान अंश' ने आदित्य धर की इस फिल्म को पछाड़ दिया है। मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने अब तक 58.38 करोड़ का बिजनेस कर लिया है  इस तरह देखा जाए तो फिल्म ने लागत से 2000 प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया है। वहीं 'धुरंधर 2' ने अपने बजट से 1000 प्रतिशत का ही प्रॉफिट कमाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें