हंसल मेहता की गिनती बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में होती है। अब तक उन्होंने कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं, जो दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ चुकी है। इस बीच हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्मों पर खुलकर बात की है। उनकी फिल्म फराज दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसपर हंसल मेहता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि फराज को रिलीज के लिए पूरे देश में सिर्फ 80 थिएटर्स ही दिए गए थे, जिस वजह से फिल्म ऑडियंस के बीच कमाल नहीं पाई।
फराज के मिले सिर्फ 80 थिएटर्स
Celebs: पहली पत्नी के रहते किसी और पर आया इन सेलेब्स का दिल, तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी
नेटफ्लिक्स पर मचाया धमाल
हंसल ने आगे कहा, भगवान का शुक्र है कि दर्शकों के सामने अब ओटीटी जैसा प्लेटफॉर्म आ गया है, जो मेरे जैसे व्यक्ति को दर्शकों के सामने बयां करने में मदद करता है। मेरी फिल्म फराज की कहानी बहुत अच्छी थी, लेकिन इसका दिल्ली में आधी रात 10:30 बजे शो होता था। उस समय थिएटर कौन जाता है? और देश भर में इस फिल्म के रिलीज करने के लिए सिर्फ 80 थिएटर ही दिए गए थे, लेकिन जैसे ही यह नेटफ्लिक्स पर आई। इसे दर्शक मिल गए। यह दुनिया की टॉप 10 का हिस्सा बन गई थी।
इस दिन रिलीज होगी स्कूप