फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: सोसायटी के अवैध निर्माण से फिल्ममेकर हंसल मेहता परेशान, महाराष्ट्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

Thu, 21 Dec 2023 11:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसल मेहता ने अपने प्रोडक्शन हाउस की सोसायटी पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड जगत के जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हंसल, सरकार से भी तीखे सवाल पूछने में बिल्कुल नहीं कतराते हैं। कुछ समय पहले मुंबई के खराब पानी के कारण फिल्ममेकर की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधा था। वहीं, अब हंसल एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से शिकायत करते नजर आए हैं। इस बार मामला फिल्ममेकर के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ा हुआ है। 

हंसल मेहता हुए परेशान

दरअसल, हंसल मेहता ने उस सोसायटी को लेकर शिकायत की है, जिसमें उनका प्रोडक्शन ऑफिस है। फिल्ममेकर के अनुसार, सोसायटी वहां ऑफिस बना रही है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हंसल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बांद्रा में जिस सोसायटी में मेरा प्रोडक्शन ऑफिस है, वह छत को ब्लॉक कर रही है, और वहां सोसायटी ऑफिस बना रही है। मैंने इसकी सूचना बीएमसी ऑफिस को दी, जिन्होंने कहा कि इस निर्माण के लिए स्वीकृत योजना है।'

विज्ञापन


Animal: 'एनिमल' लिखने का क्रेडिट न मिलने पर भड़कीं गजल धालीवाल, सोशल मीडिया पर कही यह बात

हंसल मेहता का आरोप 

हंसल ने पोस्ट में आगे जोड़ा, 'लेकिन क्या इस तरह खुले क्षेत्र में निर्माण की इजाजत देना वाकई वैध है? क्या यह अनुमोदन वास्तव में बोर्ड से ऊपर है? उन्होंने फर्श से बाहर निकलने के एकमात्र रास्ते को बंद कर दिया है और दरवाजे तथा कार्यालय के एक बड़े हिस्से से आने वाली सभी सूर्य की रोशनी को रोक दिया है। मुझे लगता है कि यह अत्यधिक अनियमित और सुरक्षा के लिए खतरा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


Shrenu-Akshay Wedding: श्रेनु पारिख की मांग में सजा अक्षय के नाम का सिंदूर, शादी की स्वप्निल तस्वीरें वायरल

महाराष्ट्र सरकार से हंसल की अपील 

इसके साथ ही हंसल मेहता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से गुहार लगाते हुए आगे लिखा है, 'माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध है कि इस पर तत्काल गौर किया जाए।' हंसल मेहता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिचर फिल्म 'जयते' से की थी। इसके बाद उन्होंने इसी के तर्ज पर फिल्म 'दिल पे मत लेना यार' वर्ष 2000 में तैयार की थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं की थी। उन्होंने इसके साथ ही कई और भी फिल्में तैयार की हैं, जिसमें दस कहानियां, चल, ये क्या हो रहा है, अनजान, राख, शाहिद, सिटी लाइट जैसी कई फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें