ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान फिल्म की म्यूजिक टीम ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि ‘हल्का’ का म्यूजिक बेहद खास है। पता हो कि इस साल इन तीनों ने फिल्म 'राजी' और 'सूरमा' में भी म्यूजिक कंपोज किया है, जिसे संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया था। इसलिए शंकर, एहसान और लॉय का मानना है कि फिल्म ‘हल्का’ का म्यूजिक भी दर्शकों को काफी पंसद आएगा।
गौरतलब है कि निर्माता-निर्देशक नील माधव पांडा की फिल्म ‘हल्का’ का 21वें मॉन्ट्रियल फिल्म फेस्टिवल ( FIFEM) में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। यहां इस फिल्म को ‘ग्रां प्री डे मॉन्ट्रियल’ से नवाजा गया है। अब यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘हल्का’ की शूटिंग मुंबई सहित दिल्ली में प्रगति मैदान के स्लम एरिया में की गई है। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास फिल्म का सेट लगाया गया था। इस स्लम में रहने वाले दो लोगों को भी फिल्म में काम करने का मौका मिला है।