बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के साथ अपने करियर की एक बड़ी हिट फिल्म 'कमीने' के रूप में दे चुके हैं और अब यह जोड़ी फिर से 'हैदर' लेकर सिनेमाघरों में आ रही है। शाहिद कपूर का कहना है कि 'हैदर' अब तक के उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।
शाहिद कपूर ने एक साक्षात्कार में बताया, "मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि 'हैदर' मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है, इस फिल्म में वह सब कुछ है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया। इस फिल्म से मेरी सारी आशाएं जुड़ी हैं।"