फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: क्या वरुण की कॉमेडी फिल्म में दिखा नयापन? जानें फैंस की प्रतिक्रिया

Fri, 05 Jun 2026 01:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: शुक्रवार को वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में कॉमेडी का रंग जमाने के मकसद से रिलीज हुई। क्या वह अपने इस मकसद में कामयाब रही? जानिए, फिल्म को लेकर फैंस, ऑडियंस ने एक्स (ट्विटर) पर कैसा रिव्यू दिया है।

विज्ञापन
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक्स रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेविड धवन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर रहे हैं। उनकी ऐसी फिल्मों ने 90 के दशकों का खूब मनाेरंजन किया है। इसी अंदाज के साथ उन्होंने बेटे वरुण धवन काे लेकर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनाई। यह फिल्म फैंस, ऑडियंस को कैसी लगी, पढ़िए एक्स (ट्विटर) रिव्यू में।

फैंस ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया 

विज्ञापन

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर एक यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह एक आम रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, ऐसी फिल्में हमने पहले भी कई बार देखी हैं। इसकी कहानी इंटरवल के बाद शुरू होती है, लेकिन अब तक इसमें नयापन और मौलिकता की कमी खलती रहती है।’ 
एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस फिल्म का आइडिया 1984 की फिल्म 'मिकी एंड मॉड' से लिया गया है। वरुण धवन ने अपना किरदार बहुत जबरदस्त एनर्जी के साथ निभाया है। वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म थिएटर में जोरदार हंसी और पुरानी यादों का अहसास कराती है।
विज्ञापन


एक्टर्स की खराब एक्टिंग देखकर दंग फैंस
कुछ यूजर्स को फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग काफी खराब लगी। एक यूजर ने लिखा, 'एक्टिंग बहुत खराब है, एकदम बेकार और शर्मनाक। कुछ भी काम नहीं आया यहां तक कि न्यूट्रल दर्शक भी इसकी बुरी तरह आलोचना कर रहे हैं। दर्शक फिल्म को बुरी तरह नकार रहे हैं। वरुण भाई प्लीज अपने पुराने अंदाज में वापस आ जाइए।' 
 


 

 

 
 

 

 

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी वेडिंग फोटोग्राफर जस्स (वरुण धवन) की है, जिसकी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) उससे इसलिए तलाक लेना चाहती है क्योंकि वो बच्चा चाहता है। बानी इसके लिए तैयार नहीं है। बानी अलग होते वक्त जस्स से मूव ऑन करने के लिए कहती है। फिर जस्स की जिंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) आती है। कुछ महीनों बाद बानी को पता चलता है कि वो प्रेग्नेंट है तो वो जस्स के पास लौट आती है। दूसरी तरफ प्रीत भी प्रेग्नेंट हो जाती है। यही सिचुएशन पूरी फिल्म में कॉमेडी का माहौल बनाने की कोशिश करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें