फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट
फिल्म 'है जवान तो इश्क होना है' को सेंसर बोर्ड की ओर से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका मतलब है कि इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं, लेकिन 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी है।
फिल्म की अवधि
'है जवान तो इश्क होना है' कुल 2 घंटे 16 मिनट (136 मिनट) लंबी है। मेकर्स का मानना है कि एक रोमांटिक फिल्म के लिए यह समय बिल्कुल सही है। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसे खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
डेविड धवन की आखिरी फिल्म?
'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन वरुण धवन के पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बतौर डायरेक्टर डेविड के करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
'है जवान तो इश्क होना है' फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की पैन इंडिया फिल्म 'पेद्दी' से होगा, जो 4 जून 2026 को रिलीज हो रही है। शुरुआत में यह फिल्म मई में आने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 5 जून तय किया गया।
बीच में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की वजह से इसे 12 जून तक टालने का फैसला भी लिया गया था। लेकिन आखिरकार, पोस्ट-प्रोडक्शन के काम और सही समय को देखते हुए मेकर्स ने 5 जून की तारीख को ही फाइनल किया।
यह भी पढ़ें: पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज धावक; अक्षय कुमार ने की जमकर तारीफ