उनकी आंखों में एक्साइटमेंट साफ दिखती थी
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में में चंकी ने राकेश को ‘बहुत क्यूट’ बताया और स्कॉटलैंड में शूटिंग के दौरान बिताए समय को याद किया। उन्होंने कहा कि वे अक्सर साथ में पब जाते थे और घंटों बातें करते थे।
राकेश की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट याद करते हुए चंकी ने कहा, ‘वो इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। मैं उनके लिए आज बहुत खुश हूं। स्कॉटलैंड में शूटिंग के दौरान वो बार-बार कहते थे कि फिल्म बहुत खास है। उन्होंने कहानी तो नहीं बताई, लेकिन कहते थे कि डायरेक्टर ने एक खूबसूरत दुनिया बनाई है। उनकी आंखों में एक्साइटमेंट साफ दिखती थी।’
उन्होंने कमाल का काम किया
चंकी ने यह भी बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने राकेश की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हमेशा से हमारी अच्छी बॉन्डिंग रही है। वो इंडस्ट्री के सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं। फिल्म देखने के तुरंत बाद मैंने उन्हें फोन किया। मैं उनके लिए बहुत खुश था क्योंकि उन्होंने कमाल का काम किया है।’
ये भी पढ़ें- Peddi Movie: ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार पर बवाल! डायरेक्टर ने मांगी माफी, सीन्स को लेकर कही ये बात
है जवानी तो इश्क होना है नई रिलीज डेट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn