Chunky Panday on Rakesh Bedi: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने हाल ही में राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनकी शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफ की। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा।
राकेश बेदी को इस साल मार्च में रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए खूब सराहना मिली, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी एक बार फिर बढ़ गई। फिलहाल वे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रहे हैं। उनके को-स्टार चंकी पांडे ने बताया कि शूटिंग के दौरान राकेश अक्सर ‘धुरंधर’ के बारे में बात करते थे और इसे लेकर काफी एक्साइटेड रहते थे।
उनकी आंखों में एक्साइटमेंट साफ दिखती थी
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में में चंकी ने राकेश को ‘बहुत क्यूट’ बताया और स्कॉटलैंड में शूटिंग के दौरान बिताए समय को याद किया। उन्होंने कहा कि वे अक्सर साथ में पब जाते थे और घंटों बातें करते थे।
राकेश की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट याद करते हुए चंकी ने कहा, ‘वो इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। मैं उनके लिए आज बहुत खुश हूं। स्कॉटलैंड में शूटिंग के दौरान वो बार-बार कहते थे कि फिल्म बहुत खास है। उन्होंने कहानी तो नहीं बताई, लेकिन कहते थे कि डायरेक्टर ने एक खूबसूरत दुनिया बनाई है। उनकी आंखों में एक्साइटमेंट साफ दिखती थी।’