डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसान फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हो गए हैं। उनकी पहली फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' थी। अब उनकी 'एमएसजी द वॉरियर लॉयन हार्ट' आ रही है। फिल्म से संबंधित 30 काम उन्होंने अकेले किए हैं। उन्होंने बताया कि जब मैं गुरुजी शास्त्र नाथ महाराज के पास आया तो उन्होंने मुझसे सभी धर्म की किताबों को पढ़ने को कहा। लिहाजा मैंने कुरान, बाइबिल, गुरुबाणी पर रिसर्च किया। मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ कि सभी धर्मों की 99 फीसदी बातें तो एक सी ही हैं। सब में शांति, सहिष्णुता, सौहार्द की बातें हैं। वह करने के बाद मैंने कई जगह सतसंग किया तो लोग कहने लगे कि मैं उनका गुरु हूं। तब तक मेरा नाम कुछ और था।
जब सभी धर्म के अनुयायियों ने मुझे अपना गुरु मान लिया तो मैंने सोचा कि मैं नाम तब्दील कर लूं। मुझे लोगों का उद्धार और सुधार भी करना था, इसलिए सोचा कि गुरमीत राम रहीम इंसान ही रख लूं ताकि उसमें सभी धर्म का समावेश हो जाए। पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें-