फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एमएसजी' के लिए विदेश जाएंगे राम रहीम

Wed, 11 Feb 2015 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों जिस फिल्म के कारण पूरा फिल्म सेंसर बोर्ड बदल गया उस फिल्म के लिए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह देश से बाहर जा कर प्रमोशन करना चाहते हैं।  खबर है कि 'एमएसजी' के प्रचार के लिए वे देख से बाहर जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख ने प्रचार के लिए पंचकूला की अदालत में याचिका दाखिल कर विदेश जाने की अनुमति भी मांगी है। डेरा प्रवक्ता के अनुसार उनके इस आवेदन पर 10 फरवरी को सुनवाई होने की संभावना है।

वहीं सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म में कुछ बदलाव के साथ फिल्म का नाम बदलने का लेकर सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है।

पहले इस फिल्म का नाम ‘एमएसजी: मैसेंजर ऑफ गॉड’ था जिसे अब बदल कर ‘एमएसजी : द मैसेंजर’ कर दिया गया है। यह फिल्म 13 फरवरी को चार भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें