फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल वालों के लिए पहली बार इस शख्स ने शुरू की थी हवाई सेवा, इस सुपरस्टार के साथ शुरू हुई बायोपिक

Thu, 20 Feb 2020 12:54 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
film - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मसान, जुबान, द लंचबॉक्स, गैंग्स ऑफ वासेपुर भाग 1 जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय फिल्मों की निर्माता गुनीत मोंगा अब तक सिर्फ छोटे बजट की बड़ी फिल्में बनाने के लिए जानी जाती रही हैं। अब गुनीत कुछ बड़े बजट के बड़े प्रोजेक्ट्स की ओर अग्रसर हैं जिनमें से एयर डेक्कन के संस्थापक जीआर गोपीनाथ की बायोपिक एक है। 

विज्ञापन

अपने छोटे बजट की परियोजनाओं की अपार सफलता से गुनीत ने भारत की सबसे बड़ी इंडस्ट्री हिंदी सिनेमा के बड़े प्रोजेक्टों को ये एहसास दिलाया है कि छोटा भी खूबरसूरत हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त निर्माता गुनीत मोंगा अब भारत के तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या के साथ काम करने जा रही हैं। गुनीत और सूर्या की ये फिल्म जीआर गोपीनाथ की जीवनी होगी जिन्होंने देश में एयर डेक्कन नाम की हवाई सेवा की स्थापन की। 

गुनीत ने अपनी इस फिल्म के लिए हाल ही में एक हवाई जहाज किराए पर लिया। गुनीत ने बताया, 'हमने तीन दिन पहले चेन्नई में एक हवाई जहाज बोइंग 737 को अपनी फिल्म का पहला गाना लांच करने के लिए किराए पर लिया, जिसमें मूलभूत सुविधाओं से वंचित 100 बच्चों को हमने सैर करने का मौका दिया।' 
विज्ञापन

गोपीनाथ की बायोपिक बना रही गुनीत कहती हैं, 'चूंकि फिल्म भारत में सबसे कम दर पर हवाई यात्रा शुरू करवाने वाले व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, तो फिल्म का एक बड़ा हिस्सा असली हवाई जहाज के अंदर शूट किया गया है।' अब तक छोटे बजट की फिल्में बनाने में अपनी रुचि रखने वाली गुनीत ने बड़े बजट के प्रोजेक्ट के लिए तमिल सिनेमा का चुनाव करने को लेकर बताया कि उनका विचार इस फिल्म के हिंदी रीमेक को बनाने का भी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें