गुलशन ग्रोवर और स्टीवन स्पिलबर्ग
- फोटो : getty
मशहूर हॉलीवुड निर्देशक स्टीवेन स्पिलबर्ग की फैंटेसी फिल्म में जल्द ही गुलशन ग्रोवर काम करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि ये बैड मैन स्पिलबर्ग की एंडवेंचर फैंटेसी फिल्म 'द बिग फ्रेंडली जाएंट' में विलेन की आवाज में सुनाई देंगे। इस फिल्म में विलेन की भूमिका हॉलीवुड अभिनेता जीमेन क्लेमेंट निभाएंगे जिनकी आवाज गुलशन ग्रोवर देंगे। वहीं फिल्म के हीरो की आवाज बिग बी देंगे। फिल्म के हीरो के तौर पर मार्क रायलेंस को देखा जा सकेगा।
इस बात पर गुलशन ग्रोवर ने कहा कि बॉलीवुड में वो 'बैड मैन' के नाम से ही चर्चित हैं और ये आवाज देकर उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। इसके अलावा स्टीवेन स्पिलबर्ग जैसे निर्देशक के साथ काम करना सबका सपना होता है। ऐसे में उनको ये मौका मिला है जिसके लिए वो बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करने में उन्हें बहुत मजा आएगा चाहे वो आवाज में ही क्यों न हो। बहुत दिनों बाद उन्हें ऐसा मौका मिलेगा।