फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर फिर नजर आएगा 'एमसी शेर', 'गली ब्वॉय' की सीक्वेल की तैयारी

Mon, 22 Apr 2019 03:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
siddhant chaturvedi, ranveer singh - फोटो : social media
विज्ञापन

फिल्म गली बॉय के हिट होने से जितनी वाहवाही रणवीर और आलिया को मिली है, उससे कहीं ज्यादा वाहवाही पाई है नए सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी ने। इस फिल्म के पहले यह नाम शायद ही कोई जानता होगा लेकिन अब इस नाम के साथ जुड़ा एमसी शेर का किरदार लोगों के दिलों में घर कर चुका है। जिस तरह सभी की नजरें फिल्म में एमसी शेर के ऊपर रहीं, उसी तरह फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर की निगाहें भी अब तक एमसी शेर पर टिकी हैं।

विज्ञापन

Siddhant Chaturvedi - फोटो : instagram
खबर है कि अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही आपको एमसी शेर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ सकता है। इस बार इस शेर की असली ताकतों से दर्शकों को वाकिफ कराया जाएगा। सूत्रों की मानें तो फिल्म गली ब्वॉय के निर्माता रितेश सिधवानी और निर्देशक जोया अख्तर एमसी शेर की स्टैंड अलोन फिल्म बनाने पर सोच विचार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एमसी शेर की जिंदगी को एक नए नजरिए से पेश करेगी, साथ ही साथ उसके बड़े रैपर बनने के प्रयास को भी दर्शाएगी। रैप कल्चर को पसंद करने वाले फैंस को दोबारा रैपिंग पर बनी फिल्म देखने का मौका मिलेगा। इस बार फिल्म में और ज्यादा रैप बैटल्स देखने को मिलेंगी। 
विज्ञापन

siddhant chaturvedi - फोटो : social media
सिद्धांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत निर्देशक लव रंजन की बनाई  वेब सीरीज 'लाइफ सही है' से की। जिसके बाद उन्होंने अमेजन प्राइम की सीरीज 'इनसाइड एज' में भी काम किया। एक पार्टी में जोया द्वारा स्पॉट होने के चलते सिद्धांत को गली ब्वॉय में एमसी शेर का रोल मिला। हाल ही में सिद्धांत ने 'इनसाइड एज' सीरीज का दूसरा सीजन भी शूट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें