फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेस्ट इन लंदन' ट्रेलर: लो एक बार फिर आ गए मेहमान

Thu, 11 May 2017 08:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'गेस्ट इन लंदन' फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
परेश रावल एक बार फिर बिन बुलाए मेहमान बनकर लोगों को गुदगुदाने आ गए हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन


इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तन्वी आजमी और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं वहीं संजय मिश्रा फिल्म में सपोर्टिंग रोल में हैं। 'गेस्ट इन लंदन' 2010 में आई अजय देवगन, परेश रावल और कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' का सीक्वल है। फिल्म में परेश रावल और तन्वी आजमी ने एक बुजुर्ग दंपत्ति का रोल निभाया है जो कार्तिक के घर बिन बुलाए अतिथि बन पहुंच जाते हैं। कार्तिक जो अपनी गर्लफ्रेंड कृति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे होते हैं, उनकी जिंदगी मेहमान आने से कैसे बदल जाती है यही दिखाया है फिल्म में। फिल्म अपनी पिछली किश्त जितनी ही मजेदार लग रही है। परेश रावल को काफी समय बाद कॉमेडी करते देख, उनके फैंस खुश हो जाएंगे।

फिल्म की पटकथा और निर्देशन अश्विनी धीप ने किया है। कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें