फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तीन महीने की बेटी को खोने का दर्द किया बयां, बोलीं- 'उसे फेफड़े को लेकर....'

Thu, 11 Dec 2025 02:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunita Ahuja Daughter: सुनीता आहूजा ने एक नए यूट्यूब इंटरव्यू में अपने जीवन के सबसे दर्दनाक पल को याद किया। उन्होंने अपनी तीन महीने की बेटी को खोने का दर्द बयां किया। 
 
विज्ञापन
सुनीता और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने जीवन के उथल-पुथल भरे दौर के बारे में कई बातें बताईं। सुनीता ने अपनी तीन महीने की बेटी की हालत के बारे में जिक्र किया और साथ ही बताया कि उन्होंने किस वजह से उसे खो दिया।
विज्ञापन

सुनीका का दर्द
गोविंदा की पत्नी सुनीता ने उषा काकडे के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में अपनी तीन महीने की बेटी को खोने के दर्द के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने उनकी गोद में आखिरी सांस ली थी। उन्होंने बताया कि यह हादसा उनकी दूसरी बेटी के जन्म से पहले हुआ था।

भावुक हुई सुनीता
सुनीता ने भावुक होते हुए कहा, 'मेरी दूसरी बेटी आठ महीने में पैदा हुई थी। उसके फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए थे। एक रात अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और मेरी गोद में ही उसने आखिरी सांस ली। यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर था। आज मेरे पास दो बेटियां और एक बेटा हो सकता था।' सुनीता ने यह भी बताया कि उस समय वे गोविंदा के साथ बहुत यात्रा कर रही थीं। सिंगापुर से चॉकलेट के भारी बैग उठाने की वजह से उनके पेट की पानी की थैली फट गई, जिसकी वजह से बच्ची समय से पहले पैदा हो गई।
 
विज्ञापन

सुनीता और गोविंदा के बारे में
सुनीता और गोविंदा की शादी 1987 में हुई थी। गोविंदा के स्टार बनने से पहले उन्होंने अपनी शादी को गुप्त रखा। उन्होंने बेटी टीना के जन्म के बाद शादी का खुलासा किया। आज उनके दो बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा (बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं) और बेटा यशवर्धन आहूजा।

यह भी पढ़ें: 'अनुपमा'-'क्योंकि सास 2' में किसने मारी बाजी? जानें 48वें हफ्ते की टीआरपी; टॉप 5 लिस्ट में शामिल हुए कई सीरियल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें