फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या गोविंदा की पत्नी सुनीता भी कान फेस्टिवल पहुंचीं? गाउन से लेकर साड़ी में दिए पोज; देखें अनदेखी तस्वीरें

Thu, 21 May 2026 10:38 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Wife Sunita Ahuja Cannes Film Festival Look: गोविंदा की पत्नी सुनीता पिछले कुछ वक्त से रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उनके कान फिल्म फेस्टिवल से कुछ लुक वायरल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialsunitaahuja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल से कई एक्ट्रेसेस के लुक वायरल हो रहे हैं। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका अंदाज बिल्कुल हटकर नजर आ रहा है। इन फोटोज के साथ एक मैसेज भी गोविंदा की पत्नी सुनीता ने लिखा है। जिसे पढ़कर फैंस हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन



गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ अलग-अलग लुक शेयर किए हैं। वह कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आ रही हैं। 



इन फोटो में कहीं पर वह साड़ी गाउन लुक, तो भी सिर्फ गाउन लुक में नजर आ रही हैं। हर लुक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। 



सुनीता ने अलग-अलग ड्रेसेस के साथ डायमंड ज्वेलरी पहनी थी, इस तरह उनका लुक काफी रॉयल नजर आ रहा है। 



अपनी तस्वीरों के साथ सुनीता ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चली, जिसमें मेरे हैंडसम बॉय (डॉग) का भी एक कैमियो था। इसका क्रेडिट एआई को जाता है।’ 

विज्ञापन



इस बात से खुलासा हाे गया कि सुनीता सच में कान फिल्म फेस्टिवल में नहीं गई हैं, उन्होंने अपनी तस्वीरें एआई से तैयार की हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पसंद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें