फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विनाश काले विपरीत बुद्धि…’, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कसा तंज; अभिनेता के अफेयर की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

Mon, 10 Aug 2026 07:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Wife Sunita Reaction: इन दिनों अभिनेता गोविंदा अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों वह अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। अब इस वायरल वीडियो पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तंज कसा है?

विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इस वीडियो के बाद तमाम तरह की बातें गोविंदा के बारे में सोशल मीडिया पर की जाने लगी।

विज्ञापन

गोविंदा के अफेयर की अटकलें फिर लगने लगीं। इस बात पर अब अभिनेता की पत्नी सुनीता की प्रतिक्रिया सामने आई है। वह काफी नाराज नजर आ रही हैं। गोविंदा पर ही तंज कस रही हैं।

वायरल वीडियो पर क्या बोलीं सुनीता? 
एक अन्य वायरल वीडियो में पैपराजी सुनीता से पूछते हैं कि गोविंदा एयरपोर्ट पर एक अभिनेत्री के साथ नजर आए। इस पर सुनीता कहती हैं, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भष्ट्र हो गई है, इसलिए यह सब करता है वो।’ 

विज्ञापन



विज्ञापन

सुनीता आहूजा और गोविंदा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

धोखेबाज नंबर वन वाले कमेंट्स पर सुनीता ने क्या दी प्रतिक्रिया? 
आगे पैपराजी वायरल वीडियो में सुनीता से कहता है, ‘लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि हीरो नंबर वन धोखेबाज नंबर वन बन गया है।’ इस पर सुनीता कहती हैं, ‘जब मैं कुछ ऐसा बोलती हूं तो लोग मुझे ट्रोल करते हैं। अब मैं गोविंदा के फैंस से बोलती हूं कि आप लोग इस बात का जवाब दो।’

कौन सी नई फिल्म में नजर आएंगे गोविंदा?
गोविंदा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रूपा' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार लीड रोल में हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ गोविंदा कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें