सुनीता आहूजा और गोविंदा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
धोखेबाज नंबर वन वाले कमेंट्स पर सुनीता ने क्या दी प्रतिक्रिया?
आगे पैपराजी वायरल वीडियो में सुनीता से कहता है, ‘लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि हीरो नंबर वन धोखेबाज नंबर वन बन गया है।’ इस पर सुनीता कहती हैं, ‘जब मैं कुछ ऐसा बोलती हूं तो लोग मुझे ट्रोल करते हैं। अब मैं गोविंदा के फैंस से बोलती हूं कि आप लोग इस बात का जवाब दो।’
कौन सी नई फिल्म में नजर आएंगे गोविंदा?
गोविंदा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रूपा' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार लीड रोल में हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ गोविंदा कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।