फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा की अपकमिंग फिल्म 'फ्राई-डे' का नया गाना 'छोटे-बड़े' रिलीज

Wed, 19 Sep 2018 07:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छोटे-बड़े
विज्ञापन

एक्टर गोविंदा की अपकमिंग फिल्म 'फ्राई डे' का नया गाना 'छोटे-बड़े' आज रिलीज हो गया है। गाने को मीका सिंह और अंकित तिवारी ने गाया है। गाने में गोविंदा का 'छोटे-मियां, बड़े मियां' स्टाइल एक बार फिर से नजर आ रहा है।

विज्ञापन


90 के दशक में उनकी बिग बी के साथ 'छोटे-मियां, बड़े मियां' नाम की एक जबरदस्त फिल्म आई थी, जिसमें वो छोटे बने थे और बिग बी बड़े के रूप में दिखाई दिए थे लेकिन इस बार अपने गोविंदा बड़े बने हैं और वरुण शर्मा उनके छोटे के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस गाने की खास बात यह है कि इसमें उन्होंने गोविंदा के मुताबिक सुर लगाए हैं। जो लोग गोविंदा के गाने सालों से पसंद करते आ रहे हैं, वो 'छोटे-बड़े' सुनते ही झूमने लगेंगे।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के कॉमेडी किंग गोविंदा एक बार फिर फिल्मों में भी धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है। 'आंखें' को प्रोड्यूस करने वाले पहलाज निहलानी 'रंगीला राजा' के साथ एक बार फिर गोविंदा के साथ वापसी कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का पोस्टर लांच हुआ था। फिल्म में गोविंदा डबल रोल में नजर आएंगे और 4 किरदार भी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में उनके साथ मिशिका चौरसिया, अनुपमा अग्निहोत्री और दिगांगना सूर्यवंशी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी।

यहां दखें फिल्म का जबरदस्त गाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें