पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस के मुताबिक, नूरानी ने आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया।
मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं। मलवणी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है।
शकील नूरानी का करियर
शकील नूरानी का करियर और फिल्में बॉलीवुड डायरेक्टर शकील नूरानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। उनका करियर भले ही बहुत लंबा या बड़ा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कुछ चर्चित फिल्मों से अपनी पहचान बनाई।
- सबसे ज्यादा उन्हें फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ (2000) के लिए जाना जाता है, जिसमें गोविंदा और ट्विंकल खन्ना नजर आए थे। इस फिल्म को शकील नूरानी ने डायरेक्ट करने के साथ-साथ प्रोड्यूस भी किया था।
- इसके अलावा उन्होंने ‘बड़े दिलवाला’ (1999) का भी निर्देशन किया, जिसमें सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे कलाकार थे।
- शकील नूरानी ने अपने करियर में कुछ फिल्मों में प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया, जैसे ‘श्रीमान आशिक’ (1993)। उनकी एक और फिल्म ‘तेजाब- द एसिड ऑफ लव’ (2005) भी रही, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई।