फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: अस्पताल के बाहर क्यों दिखे गोविंदा? पत्नी सुनीता से विवाद के बीच वायरल हुआ वीडियो; फैंस को हुई चिंता

Sat, 22 Aug 2026 08:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Viral Video: बीते दिनों गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच का वैवाहिक और पारिवारिक विवाद खूब चर्चा में रहा। सुनीता ने गोविंदा पर कई इल्जाम लगाए। इसी बीच गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अस्पताल के बाहर नजर अर रहे हैं। जानिए, गोविंदा को क्या हुआ? 

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर दिखे गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अस्पताल से निकलते हुए दिख रहे हैं। वह कैजुअल कपड़ों में दिख रहे हैं। जब पैपराजी ने हाल-चाल पूछा तो जानिए गोविंदा ने क्या कहा? 

विज्ञापन

गोविंदा ने पैपराजी से क्या कहा? 
वायरल वीडियो में गोविंदा ने मुंह पर मास्क पहना है। वह काफी मायूस भी नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने जब पूछा कि सर कैसे हैं तो गोविंदा ने कहा, ‘ठीक हूं’। फिर वह कैमरों की तरफ हाथ हिलाते हैं और अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं। 
इस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। फैंस गोविंदा की हालत देखकर काफी दुखी हैं। 
विज्ञापन

सुनीता और यशवर्धन आहूजा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सुनीता फैमिली कोर्ट क्यों पहुंची थीं? 
गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच बीते कई महीनों से अनबन चल रही है। हाल ही में हुए सार्वजनिक झगड़े के बाद बुधवार को सुनीता बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान दोनों को फोटोग्राफर्स ने घेर लिया, जहां यश अपना आपा खोते भी नजर आए।  
बता दें कि पिछले साल अगस्त में खबर सामने आई थी कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो याचिका में सुनीता ने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है गोविंदा और सुनीता के बीच विवाद की वजह? 
  • कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद गोविंदा और रानी के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।
  • इस बात पर पत्नी सुनीता ने भी पैपराजी के सामने प्रतिक्रिया दी। सुनीता ने कहा, 'प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोल जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’
  • फिर गोविंदा ने भी सोशल मीडिया के जरिए सुनीता को फटकार लगाई। पत्नी को गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें