फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda Divorce: गोविंदा के तलाक की अफवाहों पर बहन कामिनी ने तोड़ी चुप्पी, सुनीता संग रिश्ते पर क्या बोलीं?

Sat, 01 Mar 2025 06:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के अलगाव की अफवाह वाली खबर चर्चा में रही। एक्टर के परिवार से जुड़े कई लोग इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ चुके हैं। हाल ही में गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने भी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के डिवोर्स की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी।
विज्ञापन
गोविंदा बहन कामिनी खन्ना के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@kaaminikhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के अलगाव की अफवाह कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आईं। इस पर अब गोविंदा की भांजी आरती, गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और विनय आनंद अपनी बात रख चुके हैं। अब गोविंदा की बहन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। क्या कहा गोविंदा की बहन ने इन अफवाहों को लेकर जानिए? 

विज्ञापन




 
Trending Videos

कामिनी खन्ना ने क्या कहा 
गोविंदा और सुनीता के अलगाव की अफवाहों पर कामिनी खन्ना ने आईएएनएस से की गई बातचीत में कहा- ‘मुझे अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं काफी व्यस्त रहती हूं, साथ ही गोविंदा और सुनीता भी काफी व्यस्त रहते हैं।’ आगे कामिनी का कहना था कि उन्होंने सुनीता से इन अफवाहों पर बात करना ठीक नहीं समझा। 

ये खबर भी पढ़ें:Govinda-Sunita Divorce: छह महीने पहले ही गोविंदा को तलाक देना चाहती थीं सुनीता, अफवाहों के बीच वकील का बयान

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनीता के साथ कैसा है रिश्ता 
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से अपनी रिश्ते को लेकर भी कामिनी खन्ना ने बात की। वह बताती हैं कि अब उनके माता-पिता नहीं रहे हैं। ऐसे में वे अब एक-दूसरे का परिवार हैं। सुनीता के साथ कामिनी का रिश्ता दोस्ती और सम्मान का है।ये

खबर भी पढ़ें:Govinda: अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी, मामा के तलाक की अफवाहों पर क्या बोले?

विज्ञापन

कामिनी खुद भी क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी हैं
गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना की बात की जाए तो वह काफी क्रिएटिव हैं। वह राइटर, म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर, एंकर के तौर पर एक्टिव रही हैं। साथ ही एस्ट्रोलॉजी की भी जानकार है। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। कामिनी खन्ना की बेटी और गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना भी टीवी, फिल्मों की दुनिया से जुड़ी हैं। रागिनी ने कई टीवी सीरियल किए हैं, फिल्मों में भी नजर आईं। साथ ही वह मॉडलिंग में भी एक्टिव रही हैं। रागिनी को लोग सीरियल ‘सुसराल गेंदा फूल’ से ज्यादा जानते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें