फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब में किया परफॉर्म; फैंस बोले- क्या दिन आ गए

Mon, 17 Aug 2026 04:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Seen Performing At Club In Pattaya: बीते दिनों गोविंदा और पत्नी सुनीता एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहते दिखे। इसी कलह के बीच अभिनेता गोविंदा को थाईलैंड के पटाया में एक क्लब में डांस परफॉर्म करते देखा गया। यह वीडियो देखकर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
पटाया के क्लब में डांस परफॉर्म करते हुए गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह थाईलैंड के पटाया में एक क्लब में डांस परफॉर्म कर रहे हैं। इस क्लब में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अभिनेता गोविंदा को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने कुछ मशहूर गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में गोविंदा के बारे में क्या-क्या कहा जानिए? 

फैंस ने गोविंदा की वायरल वीडियो पर क्या कहा? 

  • एक यूजर ने गोविंदा के वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘इस सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है, जो क्लब में परफॉर्म कर रहा है।’
  • एक अन्य फैन ने लिखा, ‘काम कोई छोटा नहीं होता, वह पहले भी बेस्ट था और अब भी बेस्ट है। वह मजबूत है। बुरे दौर में परिवार का साथ न होने के बावजूद वह डटा हुआ है। भगवान उस पर कृपा बनाए रखे।’ 
  • एक और फैन ने लिखा, ‘कम से कम गोविंदा किसी की शादी में तो नहीं नाच रहे हैं।’
  • वहीं एक फैन ने दुखी होते हुए लिखा, ‘क्या दिन आ गए यार।’ 
  • एक और फैन ने इस परफॉर्मेंस को सही बताया। उसने कमेंट लिखा, ‘पान मसाला के एड से तो बेहतर ही है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा के अभिनेत्री कोमल के साथ, सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हो रहा है गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच मनमुटाव? 
कुछ दिन पहले गोविंदा को एक अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद गोविंदा के अफेयर की अटकलें लगने लगीं। इस बात पर पत्नी सुनीता ने भी पैपराजी के सामने प्रतिक्रिया दी। सुनीता ने गोविंदा के लिए कहा था, 'फिल्म बननी भी तो चाहिए प्रमोशन के लिए। प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोल जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’  
इसके बाद सोशल मीडिया पर आकर ही गोविंदा ने सुनीता को फटकार लगाई और गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई

कौन सी नई फिल्म में नजर आएंगे गोविंदा?
गोविंदा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रूपा' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार लीड रोल में हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ गोविंदा कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें