गोविंदा काफी समय से इस फिल्म इंड्स्ट्री में किसी बड़े धमाके के साथ नजर नहीं आए है। सलमान खान के साथ एक फिल्म पार्टनर मे गोविंदा ने जबरदस्त वापसी तो की थी पर उसके बाद वो कुछ खास नहीं कर पाए।
काफी वक्त बाद गोविंदा लौटे हैं ऐसे किरदार में जो देश का भगोड़ा हैं। करोड़ों के घोटाले का आरोपी है। जीहां केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने फिल्मी दुनिया में वापसी कर रहे गोविंदा को ‘रंगीला राजा’ में ऐसा किरदार दिया है जो भारत के भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या के अंतर्राष्ट्रीय घोटाले से प्रेरित है।
बता दें कि पहलाज ने एक खुलासा करते हुए लिखा कि इस फिल्म में आपको गोविंदा वो करते हुए दिखेंगे जो अब कर नही किया था। अगस्त में रिलीज होने वाली ‘रंगीला राजा’ में गोविंदा और निहलानी 35 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं।
गोविंदा एक शिष्ट, शांत और महिलाओं से घिरे रहने वाले व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म पर काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में निहलानी ने पिछले सप्ताह गोविंदा के साथ एक गाना पूरा किया था।गोविंदा की इस फिल्म का इंतजार कर रहे है और साथ ही उनको दोबारा से फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।