फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जग्गा जासूस' का पार्ट नहीं होंगे गोविंदा, अनुराग बसु ने किया कंफर्म

Fri, 30 Jun 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'जग्गा जासूस'
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अब इसे लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ही फिल्म से गोविंदा का लुक सामने आया था और बताया जा रहा था कि उनका फिल्म में कैमियो होगा। लेकिन अब गोविंदा के रोल फिल्म से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


'जग्गा जासूस' के ट्रेलर लॉन्च मौके पर डायरेक्टर अनुराग बसु ने कहा, 'गोविंदा ने फिल्म के लिए शूटिंग तो की थी लेकिन स्टोरी में बदलाव के चलते उनके सीन को हटा दिया गया है और ये हमारी फिल्म का ही नुकसान है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने फिल्म के पहले शेड्यूल में गोविंदा के साथ शूटिंग की है। इसके बाद कहानी में बदलाव किए गए, लेकिन गोविंदा फिल्म में नहीं हैं।' 
विज्ञापन


अनुराग ने कहा, 'ये गोविंदा का बड़प्पन था जो उन्होंने फिल्म के लिए हां कहा। हालांकि उनका लीड रोल नहीं था वो बस एक कैमियो ही था। इसलिए अगर किसी को लगता है कि गोविंदा फिल्म में हैं तो बता दूं कि अब वो इस फिल्म में नहीं हैं।'
विज्ञापन


'जग्गा जासूस' कैटरीना 14 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को सात बार बदला जा चुका है लेकिन अब इसकी रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें