फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: ‘तू हीरो जैसा नहीं दिखता’, 114 किलो के गोविंदा ने सलमान को दी थी नसीहत; बोले- सलमान बहुत दर्द में था

Mon, 10 Aug 2026 06:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Govinda advice to Salman khan: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ा किस्सा साझा किया। अभिनेता ने बताया कि फिल्म ‘पार्टनर’ पर साथ काम करते वक्त सलमान बहुत परेशान थे, तब उन्होंने ही भाईजान को व्यक्तित्व सुधारने के सुझाव दिए थे।
विज्ञापन
गोविंदा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा और सलमान खान ने 19 साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पार्टनर' में आखिरी बार साथ काम किया था। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान परेशान थे। उस मुश्किल वक्त में उन्होंने ही सलमान को सलाह दी थी। 

विज्ञापन


गोविंदा ने सलमान से क्या कहा? 
गोविंदा ने बीते दिनों एएनआई से हुई बातचीत में बताया कि किस तरह सलमान को एक समय खुद पर शक होने लगा था। वह काफी मुश्किलों से घिरे हुए थे, तब गोविंदा उनसे मिले और सलमान का आत्म विश्वास बढ़ाया। उन्होंने बातचीत में कहा...

  • मैंने सलमान से कहा तुमने बाहर की दुनिया को काफी देख लिया है। अब अपने भीतर झांको।
  • उस समय मेरा खुद का वजन 114 किलो था। ये वो समय था जब मैंने राजनीति से बाहर निकला।
  • मैंने कहा कि वजन कम हो या ज्यादा मैं फिल्मों में ऐसी ही भूमिका (कॉमेेडियन की) निभाता रहूंगा।
  • इसके बाद मैंने सलमान से कहा कि आप तो हीरो हैं, लेकिन अभी आप हीरो जैसे नहीं दिखते। 
  • सलमान चेहरे से काफी नाखुश और उदास दिखते थे। मैंने उनसे कहा कि इस हालत से बाहर आइए।

फिल्म 'पार्टनर' में गोविंदा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा ने किससे की सलमान की तुलना?
अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए गोविंदा ने कहा, ‘मैंने सलमान से कह कि दिन में दो-तीन घंटे व्यायाम करें। आप दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को देखिए। धर्मेंद्र के बाद आप इकलौते हीरो हैं जिन्हें ईश्वर ने माता-पिता, भाई-बहन, सुंदर चेहरा और दमदार व्यक्तित्व का आशीर्वाद दिया है। आप इकलौते ऐसे शख्स हैं जो अभिनेता का चार्म दे  सकते हैं, जिसे देखकर लोग कहते हैं कि यही तो हीरो है।'

विज्ञापन

फिल्म 'पार्टनर' में गोविंदा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘पार्टनर’ में साथ किया काम
बता दें कि सलमान खान और गोविंदा ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘पार्टनर’ में साथ काम किया था। फिल्म की कहानी रोमांटिक कॉमेडी थी और इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था। फिल्म में गोविंदा और सलमान के अलावा लारा दत्ता और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें