फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: मुंबई एयरपोर्ट पर किसके साथ नजर आए गोविंदा, उड़ने लगी अफेयर की अफवाह; जानें पूरा मामला

Fri, 07 Aug 2026 03:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda and Rani Swarnkar: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। दोनों को एक साथ देखकर फैंस और मीडिया का ध्यान उनकी तरफ खिंच गया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
गोविंदा और रानी स्वर्णकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार भी बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म के चलते चर्चाओं में हैं। अब दोनों एक्टर्स को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद फैंस दोनों के बीच अफेयर होने की अटकलें लगाने लगे हैं। जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई। 

इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

विज्ञापन

गोविंदा ने स्मार्ट कैजुअल ऑल-ब्लैक लुक कैरी किया था। उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ व्हाइट ओपन-कॉलर शर्ट पहनी थी, जिसे ट्राउजर और डार्क सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया। वहीं, रानी स्वर्णकार ने एलिगेंट ऑल-व्हाइट आउटफिट पहना था और अपने लुक को स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ पूरा किया।

गोविंदा और रानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म काफी समय बाद गोविंदा की वापसी भी मानी जा रही है।

फिल्म 'रूपा' - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया
फिल्मों में वापसी को लेकर गोविंदा ने पहले कहा था कि लोगों का उन्हें बार-बार नजरअंदाज करना ही उन्हें और मजबूत बनाता गया। उन्होंने इसे किस्मत बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा नई शुरुआत में विश्वास रखा है और उम्मीद है कि ‘रूपा’ युवाओं से कनेक्ट करेगी।

उन्होंने कहा, ‘शायद किस्मत ही थी कि मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया। लोग कहते थे कि अब वो फिल्मों में नहीं आएंगे, लेकिन मैंने हमेशा फिर से शुरुआत की। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ये फिल्म वो हासिल करे जो मैंने सोचा है, कुछ ऐसा जो लोग सोच भी नहीं सकते और अपना जादू दिखाए।’

गोविंदा ने आगे कहा, ‘ये फिल्म खासकर युवाओं के लिए है। जब वो इसे थिएटर में देखेंगे, तो मुझे उम्मीद है कि ये उन्हें सपने देखने और उन पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करेगी। इससे ज्यादा मैं कोई आध्यात्मिक बात नहीं करूंगा।’

विज्ञापन

गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा का वर्कफ्रंट
गोविंदा आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा 2022 में वो ‘नाम था कन्हैयालाल’ डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें- Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने क्यों अपनाया था इस्लाम? साथ अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने उठाया सच से पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें