फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल अगेन' का मोशन पोस्टर रिलीज, फिल्म के लिए ट्विटर यूजर हुए बेचैन

Mon, 18 Sep 2017 03:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
अजय देवगन
विज्ञापन
अजय देवनग जल्द ही 'बादशाहो' के बाद अब 'गोलमाल अगेन' में नजर आने वाले हैं। इसके लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कुछ ही देर पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म की ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


अजय देवगन के इस वीडियो के पोस्ट करते ही सोशल मीडिया फैंस इसे रीट्विट और शेयर करने में जुट गए। इसके साथ ही #GolmaalAgain हैषटैग भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस का ये उत्साह देखते हुए ये साफ है कि सभी को फिल्म का काफी इंतजार है। 

फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। इसके लिए वीडियो में कहा गया है 'इस दिवाली लॉजिक नहीं सिर्फ मैजिक'। फिल्म में अजय देवगन के साथ तुषार कपूर, अरशद वारसी, तब्बू, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- RK स्टूडियो में लगी आग पर भावुक हुए ऋषि कपूर, 'हमने हीरोइनों के कपड़े खो दिए'

हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था ऐसे में फैंस को अजय से उम्मीदें कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं। आपको बता दें फिल्म में अजय देवगन पहली बार परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं। 
  The Golmaal squad is back with new members added into the family, get ready for an extra dose of fun, this Diwali! #GolmaalAgain @ajaydevgn pic.twitter.com/0ztSRH5aeJ — Golmaal Again (@GolmaalMovie) September 18, 2017
विज्ञापन


  Gopal is back with his gang to entertain you'll. Get ready for #GolmaalAgain https://t.co/tMofuWajvE — Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 18, 2017


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें