इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल का आगाज गोवा में हो गया है। फेस्टिवल के आगाज के साथ ही रजनीकांत को आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड से नवाजा गया। हर साल की तरह इस साल भी ये फेस्टिवल 9 दिन तक चलेगा। वहीं इसके साथ ही इस बार इस फिल्म फेस्टिवल में 76 देशों की 200 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें कि फेस्टिवल के आगाज के साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत को अपने बॉलीवुड और तमिल, तेलुगू में अहम योगदान के कारण आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को भी सम्मानित किया गया। इस इवेंट को होस्ट करने की जिम्मेदारी करण जौहर पर है।