फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमो डिसूजा और सलमान सलमान यूसुफ खान पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप, जुर्माना लगाने पर विचार कर रही गोवा पुलिस

Thu, 01 Oct 2020 07:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेमो डिसूजा और सलमान यूसुफ खान - फोटो : File Photo
विज्ञापन

गोवा पुलिस बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और सलमान यूसुफ खान पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों कोरियोग्राफर्स ने गोवा के एक पुल पर बाइक चलाते हुए अपनी वीडियो पोस्ट की है। जबकि वहां दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


यातायात विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सलीम शेख ने बताया, 'दोनों कोरियोग्राफर्स- रेमो डिसूजा और सलमान वाई. खान ने इस सप्ताह के शुरुआत में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे। वीडियो में दोनों मांडवी नदी पर बने अटल सेतु पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे थे। यह पुल पणजी को पोरवोरिम से जोड़ता है।'

उन्होंने कहा कि विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर संज्ञान लिया है। अधिकारी ने बताया है, हम वीडियो में दिख रहीं बाइक की जानकारी जुटा रहे हैं। बाइकों की सूचना मिलते ही दोनों का चालान काटा जाएगा। इससे पहले रेमो के खिलाफ इसी साल के जनवरी महीने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उनपर 10 करोड़ की हेराफेरी का आरोप था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेमो डिसूजा - फोटो : File Photo
बता दें बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। रेमो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं। रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

वहीं सलमान युसूफ खान (35) 'डांस इंडिया डांस' शो के पूर्व विजेता हैं और उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे टीवी शो में भी भाग लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें