बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई दुख की खबोर मिलती है। कोई न कोई सितारा इस दुनिया को अलविदा कहकर चला जाता है। इस समय बी-टाउन से एक और बेहद दुख की खबर सुनने को मिल रही है। गो गोआ गोन, द विलेन के वरिष्ठ निर्माता मुकेश उदेशी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। तो चलिए जानते हैं निर्माता की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से।
नहीं रहे बॉलीवुड के वरिष्ठ निर्माता मुकेश उदेशी
मुकेश उदेशी अध्यक्ष के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता भी हैं। उनके पास फिल्म निर्माण और विदेशों में फिल्म शूटिंग के 37 वर्षों का शानदार अनुभव है। मुकेश ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है, जिनमें गो गोवा गोन, द विलेन और कलकत्ता मेल शामिल है। मुकेश की यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, लेकिन दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गई हैं।
इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर
खबर आ रही है कि बीती रात निर्माता ने अंतिम सांस ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही कई दिग्गज सेलेब्स मुकेश को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, फैंस ने भी मुकेश को अंतिम नमन किया है। मुकेश का इस तरह जाना सबको गमगीन कर गया है। किसी को भी इस बात पर अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है। हालांकि, देखना है कि कौन सी हस्तियां मुकेश की अंतिम यात्रा में शामिल होती हैं।
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, फैंस भी हुए गमगीन
मुकेश की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं आई है। परिवार की तरफ से भी अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में देखना है कि दिवंगत निर्माता की अंतिम यात्रा में कौन शामिल होता है। मुकेश का इस तरह जाना उनके परिवार वालों को भी स्तब्ध कर गया है।