रणबीर कपूर की पहली फिल्म सांवरिया थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर थीं। सोनम की भी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर का नाम सोनम कपूर के साथ जुडा। एक टीवी शो में सोनम कपूर ने यह बात स्वीकारी भी की थी।
यह अफेयर फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले से लेकर कुछ समय बाद तक चला। मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि रणबीर इस रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर नहीं थे इसलिए यह अफेयर बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाया।
फिर दीपिका आईं जिंदगी में
सोनम कपूर के बाद रणबीर का नाम दीपिका पादुकोन के साथ जुड़ा। यह रणबीर की जिंदगी का पहला ऐसा अफेयर था जिसके शादी में बदलने की कयास लगने शुरू हो गए थे।
बचना ऐ हसीनों फिल्म के बाद दीपिका पादुकोन से रणबीर का नाम जुड़ा था। यह अफेयर लंबे समय तक चला। यहां तक कि इन दोनों का आना-जाना एक-दूसरे के परिवार में भी होता रहा।
कहा तो यह तक गया कि रणबीर, दीपिका के साथ शादी कर रहे हैं लेकिन यह संबंध होते-होते रह गया। इनके बीच ब्रेकअप क्यों हुआ यह बात अब तक साफ नहीं हुई।
नरगिस के साथ अफेयर
रणबीर कपूर का नाम कुछ समय के लिए ही सही नरगिस फाखरी के साथ भी जुड़ा। नरगिस ने रणबीर के साथ रॉकस्टार फिल्म की थी। यह उन दिनों की बात है जब दीपिका और रणबीर के रिश्ते सहज नहीं रह गए थे।
हालांकि नरगिस फाखरी का अफेयर उदय चोपड़ा के साथ माना गया। नरगिस और रणबीर दोनों ने ही इस अफेयर को गुपचुप रखने का प्रयास किया। यह दोनों मीडिया के सामने नहीं दिखे।
कैट के साथ अफेयर
रणबीर कपूर के जिस अफेयर की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह कैटरीना कैफ के साथ था। कैटरीना के साथ संबंध को रणबीर ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार्य किया। विदेश में छुट्टी मनाने के दौरान कैटरीना कैफ की एक बिकनी फोटो ने इस अफेयर को और हवा दी।
इस तस्वीर के जारी होने के बाद रणबीर और कैटरीना दोनों ही इस रिश्ते को लेकर गंभीर हुए। खबरें तो यह तक आईं थीं कि रणबीर कपूर कैटरीना की मां से मिलने गए थे। हालांकि यह दोनों ही अभी शादी न करने की बात कह रहे हैं।