फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: रेलवे स्टेशन पर लड़की ने अक्षय कुमार के गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

Mon, 16 May 2022 01:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

 

विज्ञापन
अक्षय कुमार के गाने पर डांस करती लड़की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाने बॉलीवुड के हों या फिर साउथ के, ये लगभग सभी के पसंदीदा होते हैं। कहीं भी अगर आपका फेवरेट गाना बजने लगे तो कदम अपने आप थिरकने लग जाते हैं। अगर आपका मूड खराब और गानें सुनने लगें तो मूड भी अच्छा हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग कहीं भी गाना गाते और डांस करते दिख जाते हैं। कभी-कभी तो ये वीडियो इतने फनी होते हैं कि देखते ही हंसी आने लगती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को ट्रेन से उतरते ही अपने अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर डांस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि ये लड़की ट्रेन से उतरने के बाद गाना बजते ही डांस करने लग जाती है। वीडियो में अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर का गाना 'आ रे प्रीतम प्यारे' बज रहा है और वह लड़की अपने मस्तीभरे अंदाज में डांस करती दिख रही है। सोशल मीडिया पर लड़की के इस अंदाजा की खूब चर्चा हो रही है।
 

इस वीडियो के जिस इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है उसपर कैप्शन लिखा है- मैं बोर हो रही थी तो डांस करने लगी। बता दें कि ये गाना साउथ की भाषा में डब किया गया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या बात है क्या डांस किया है। इसके अलावा तमाम यूजर्स ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। तमाम यूजर्स ने दूसरी भाषा में भी कमेंट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें