गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' को लेकर चर्चा में हैं। आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। गिप्पी ने खुद अपनी कॉमेडी फिल्म का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर यह साझा किया है। बता दें कि समीप कांग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, सोनम बाजवा, बिन्नू ढिल्लों, जसविंदर भल्ला और गुरप्रीत घुग्गी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
गिप्पी ग्रेवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हम तीनों वापस आ गए हैं। 'कैरी ऑन जट्टा 3' फर्स्ट लुक जारी हो गया है।' इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यूजर्स हो रहे खुश
फर्स्ट लुक पोस्टर देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस पर यूजर्स के काफी दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओए होए, सुपरहिट फिल्म।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैरी ऑन जट्टा, सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर।' एक यूजर ने लिखा, 'मुबारक वीरे...हमें इसका बेसब्री से इंतजार है।'