फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पहलवानी करते नजर आए अविनाश; मॉर्डन स्टाइल में नजर आईं मेधा शंकर

Thu, 09 Apr 2026 01:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ginny Wedss Sunny 2 Trailer: आज 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अविनाश और मेधा शंकर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में अविनाश एक पहलवान के रूप में नजर आए। तो वहीं फिल्म की अभेनित्री मेधा शंकर का मॉर्डन स्टाइल देखने को मिला।

विज्ञापन

ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर में नई जोड़ी अविनाश और मेधा दिख रही है। ये जोड़ी पहले वाली फिल्म में विक्रांत मैसी और यामी गौतम ने निभाई थी। इस सीक्वल में पूरी नई कहानी है। अविनाश (सनी) पहलवान हैं और मेधा (गिन्नी) शादी की हलचल में मजेदार और अनोखे ट्विस्ट लाती हैं। ट्रेलर में भरपूर रोमांस, हंसी और मनोरंजन है।

ट्रेलर से पहले रिलीज हुए दो गाने
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के निर्माताओं ने आज ट्रेलर रिलीज करके फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। ट्रेलर रिलीज से पहले हाल ही में इस फिल्म के दो गाने 'छाप तिलक' और 'ऐ खुदा' जारी किए गए थे। दोनों गाने दर्शकों को बहुत पसंद भी आए। इन गानों में फिल्म की कहानी साफ दिखाई देती है। इन गानों में भावनाओं और रोमांस को बखूबी दिखाया गया है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
'गिन्नी वेड्स सनी 2' 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का दूसरा भाग है। उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। अब 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नजर आएंगे। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक और लेखक प्रशांत झा हैं। मेधा की मां का रोल लिलेट दुबे ने किया है। इसके अलावा सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और गोपी भल्ला जैसे दमदार कलाकार भी हैं। जी स्टूडियोज और साउंड्र्या प्रोडक्शन ने इसे बनाया है।

यह भी पढें: Dhurandhar 2: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद में देखी 'धुरंधर द रिवेंज', वायरल हुईं तस्वीरें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें