फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghooskhor Pandat: फिल्म के नाम पर FWICE ने जताई आपत्ति, भड़काऊ टाइटल्स को लेकर चिंतित; कार्रवाई की मांग

Sat, 07 Feb 2026 07:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर हाल ही में खूब बवाल हुआ। इस मुद्दे पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने भी आपत्ति जाहिर की है।
विज्ञापन
घूसखोर पंडित फिल्म में मनोज बाजपेयी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर सामने आए विरोध के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने फिल्म, टेलीविजन प्रोड्यूसर बॉडीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कई फिल्म एसोसिएशन से एक खास अपील की है। एक लेटर के माध्यम से अपमानजनक और आपत्तिजनक टाइटल्स को लेकर चिंता जाहिर की है। 

विज्ञापन


फिल्म के नाम को ठेस पहुंचाने वाला बताया
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज (FWICE) ने शुक्रवार को लेटर के जरिए फिल्म, टेलीविजन प्रोड्यूसर बॉडीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कई फिल्म एसोसिएशन को संबोधित किया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने अपने लेटर में लिखा, ‘हम नीरज पांडे बैनर के तहत बनी 'घूसखोर पंडित' नाम की विवादित फिल्म के बारे में गंभीर चिंता जता रहे हैं। संबंधित एसोसिएशन इस टाइटल के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। यह एक खास समुदाय और उनकी पारंपरिक आजीविका के साधनों को अपमानजनक और आपत्तिजनक तरीके से निशाना बनाता है। ऐसे टाइटल में भावनाओं को ठेस पहुंचाने, गलतफहमी पैदा करने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की क्षमता है।’

नीरज पांडे को लेकर दिया आदेश
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने लेटर में आगे लिखा, ‘हम प्रोड्यूसर बॉडीज से अपील करते हैं कि वे भड़काऊ टाइटल्स का रजिस्ट्रेशन रोकें। डायरेक्टर नीरज पांडे को सामाजिक सद्भाव और एकता बनाए रखने के लिए टाइटल वापस लेने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Ghooskhor Pandat Controversy Explained: 'घूसखोर पंडित' पर घमासान क्यों? मेकर्स ने क्या दी सफाई? जानें सबकुछ 
विज्ञापन


कार्रवाई को लेकर क्या कहा? 
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने आखिरी में उचित कार्रवाई की मांग की है। FWICE ने कहा, ‘अगर जल्द ही जरूरी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हमें अपने सभी संबंधित एसोसिएशनों और अपने कई सदस्यों को प्रोड्यूसर नीरज पांडे के किसी भी प्रोजेक्ट से दूरी बनाए रखने की सलाह देने के लिए मजबूर होना होगा। हमें विश्वास है कि आप (नीरज पांडे) इस मामले की गंभीरता को समझेंगे, फिल्म इंडस्ट्री और सामाजिक हित में सही कार्रवाई करेंगे।’ 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें