फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के फोटो लाइक करने पर मचा बवाल, जर्मन मॉडल लिजलैज ने दिया रिएक्शन; कही ये बात

Sat, 18 Apr 2026 08:58 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Virat kohli: क्रिकेटर विराट कोहली एक जर्मन मॉडल लिजलैज की फोटो सोशल मीडिया पर लाइक करने के कारण चर्चा का विषय बन गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल भी किया गया। अब इस मामले पर मॉडल ने खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
लिजलैज-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल आईपीएल में अपनी बैटिंग से खुब धूम मचा रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनके एक लाइक ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कुछ समय पहले विराट कोहली ने अवनीत कौर की तस्वीर लाइक की थी। इंटरनेट पर जब इसकी चर्चा शुरू हुई तो क्रिकेटर ने इसे एल्गोरिदम की दिक्कत करार दिया।

विज्ञापन


अब उन्होंने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की तस्वीर लाइक की है, जिस पर खूब चर्चा हो रही है। अब मॉडल ने इस मामले पर खुलकर बात की है। 

लिजलैज - फोटो : इंस्टाग्राम

मुझे यह सब न्यूज के जरिए पता चला
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में लिजलैज ने बताया कि उन्हें यह तक पता नहीं था कि विराट ने उनकी तस्वीरों को लाइक किया है, जब तक उन्होंने यह खबरों में नहीं पढ़ा। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही क्रेजी था क्योंकि मैं सोकर उठी और फिर मैं हर जगह खबरों में थी।

मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने कब तस्वीर लाइक की, मुझे यह सब न्यूज के जरिए पता चला। बहुत सारे लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मेरे बारे में आर्टिकल्स देखे और मुझे मेरे डीएम में भेजे। मुझे इतने सारे मैसेज मिले, लोग इसे लेकर बहुत एक्साइटेड थे।’

लिजलैज - फोटो : credit: Instagram @lizlaz_tv

यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई
लिजलैज ने आगे बताया कि उन्हें पहली बार विराट कोहली के बारे में पिछले साल भारत की टूर के दौरान पता चला था। तब उन्होंने बताया कि उन्होंने आईपीएल देखना शुरू किया और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन बन गईं।

आगे जब उनसे कोहली द्वारा उनकी तस्वीरें अनलाइक करने के बारे में पूछा गया, तो लिजलैज ने कहा, ‘मुझे सच में उनके लिए थोड़ा बुरा लगा! मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने इसे लाइक किया, लेकिन फिर उनके अनलाइक करने पर मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आया कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई।

लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया, इसे न्यूज कैसे बना दिया… शायद उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं और उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं।’

विज्ञापन

लिजलैज - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं इंफ्लुएंसर लिजलैज? 
लिजलैज जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे सिंगर भी हैं। ट्रैवल व्लॉग भी बनाती हैं। वे ज्यादातर व्लॉग भारतीय संस्कृति और टूर पर बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

लिजलैज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालने पर पता चलेगा कि वे भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। वे यहां आ भी चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज शेयर किए हुए हैं। जनवरी में उन्होंने हरियाणा में एक शादी में भी शिरकत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें