फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों बाद वापसी करेंगी जेनिलिया?

Wed, 13 Jul 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
अभिनेत्री जेनिलिया डिसूजा क्या फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं? पिछले महीने ही उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। सूत्रों की मानें तो जेनिलिया फिल्मों में फिर से दिखने का मन बना रही हैं। बॉलीवुड में किसी उल्लेखनीय रोल में आखिरी बार वह जॉन अब्राहम स्टारर फोर्स में दिखी थीं। इसके बाद उनकी एक फिल्म आई मगर फ्लॉप रही।
विज्ञापन


परिवार पूरा होने के बाद जेनिलिया के बारे में खबर है कि वह फोर्स-2 में एक कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं। फोर्स की शूटिंग हाल में शुरू हुई है। वैसे तो फोर्स के क्लाइमेक्स नायिका (जेनिलिया) की मृत्यु हो गई, दिखाया गया था। परंतु निर्देशक अभिनय देव ने फोर्स-2 में जेनिलिया के लिए खास रोल लिखवाया है। वह चाहते हैं के जेनिलिया इसे करें। जेनिलिया को इस फिल्म की शूटिंग के लिए दो दिन निकालने पड़ेंगे।

बताया जाता है कि जेनिलिया की वजह से ही काफी समय से फिल्म की शूटिंग को रोक कर रखा गया था। वैसे अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जेनिलिया ने निर्देशक को इस रोल के लिए हामी भरी नहीं है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें