फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gehraiyaan: रणवीर और दीपिका ने 'बेकाबू' पर किया जोरदार डांस, कपिल शर्मा पर चढ़ा 'गहराइयां' का फीवर

Thu, 10 Feb 2022 11:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gehraiyaan Screening - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले बुधवार को मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग में स्टार कास्ट के अलावा अपनी गिन्नी के साथ कपिल शर्मा और अन्य कई हस्तियों में शामिल हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा और गिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान कपिल और गिन्नी ने पापराज़ी के लिए पोज़ दिया। इसके बाद कपिल ने गिन्नी के माथे पर किस किया। ये देख मौजूद पापराज़ी कपल के लिए चीयर करने लगे। हूटिंग पर कॉमेडियन थोड़ा शर्माने लगे और गिन्नी मुस्कुराने लगीं। यहां देखिए पूरा वीडियो...
 
विज्ञापन

3 of 5
गहराइयां - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रीनिंग में सोनाक्षी सिन्हा, सोनी राजदान और उनकी बेटी शाहीन भट्ट, कृति खरबंदा, रजत कपूर और अन्य कई हस्तियां मौजूद थीं। दीपिका, अनन्या, सिद्धांत और धैर्य फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ गाना बेकाबू गाते हुए एक साथ एक कार से स्क्रीनिंग पर पहुंचे। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टार कास्ट का मस्ती भरा वीडियो भी शेयर किया है।
 

4 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह भी पत्नी की अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी कार में बेकाबू गाने पर थिरकते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, "सभी बिंदास बच्चे ये कर रहे हैं!” दीपिका ने कमेंट सेक्शन में उन्हें धन्यवाद दिया और लिखा, “मेरे सबसे बड़ी चीयरलीडर! मुझे तुमसे प्यार है!" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें