माधुरी दीक्षित समलैंगिकों की नई पसंद बनी हैं। ऐसे लोग उन्हें बहुत चाहने लगे हैं।
माधुरी दीक्षित को नए फैन्स मिले हैं। इन दिनों समलैंगिक समुदाय में माधुरी छाई हुई हैं। कारण...? उनकी फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’। असल में इस फिल्म में कुछ दृश्य ऐसे संकेत देते हैं जिनसे पता चला है कि बेगम पारा बनी माधुरी और उनकी खास सहायक मुनिया (हुमा कुरैशी) ‘समलैंगिक’ हैं।
इसी बात ने इस समुदाय में माधुरी की चर्चा हो रही है। पिछले दिनों मुंबई में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) लोगों ने मिल कर थियेटरों में ‘डेढ़ इश्किया’ को हाउसफुल बनाया। फिल्म के प्रोड्यूसरों ने इस समुदाय के लिए शो का विशेष आयोजन किया था।
उल्लेखनीय है कि अदालती लड़ाई में समलैंगिक समुदाय को पिछले दिनों झटके लगे हैं, लेकिन अनेक बॉलीवुड सेलेब्रिटी उनके समर्थन में हैं। ऐसे में ‘डेढ़ इश्किया’ में माधुरी जैसी हीरोइन का सांकेतिक रूप से सही, समलैंगिक दिखाया जाना इस समुदाय को आकर्षित कर रहा है।
एलजीबीटी के अधिकारों के लिए लड़ने वाले विख्यात हमसफर ट्रस्ट के अनुसार माधुरी हमारा नया ‘आदर्श’ हैं। बेगम पारा के रूप में वह फिल्म में बहुत खूबसूरत लगी हैं।