फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गुलाटी ने शूटिंग के ठीक पहले छोड़ दी फिल्म

Sat, 11 Apr 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ता भर पहले बिग बॉस-8 के विजेता गौतम गुलाटी मुंबई में अपनी पहली फिल्म की लॉन्चिंग के मौके पर खुश थे। वह सबको बता रहा थे कि ब्राजीलियन मॉडल ब्रूना अब्दुल्ला और नई नई नवेली सायशा सहगल के साथ फिल्म उड़नछू में हीरो के रूप में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


फिल्म में गौतम एक शातिर आदमी का किरदार निभा रहे थे जो तमाम लोगों को ठगता है और लड़कियों के दिल तोड़ने में उसे मजा आता है। परंतु अब गौतम ने इस फिल्म को अलविदा कह दिया है क्योंकि यह फिल्म एक छोटे बैनर की थी और अब उन्हें एकता कपूर के बालाजी फिल्म्स में मौका मिलने जा रहा है।

गौतम ने मीडिया में कहा है कि वह उड़नछू में काम करना चाहते थे, परंतु एकता की फिल्म के साथ इस फिल्म की तारीखें मेल नहीं खा रही थीं। उड़नछू की 12 अप्रैल से दिल्ली में शूटिंग शुरू होनी थी। परंतु गौतम इससे तारीखों की वजह से हट गए। सूत्रों अनुसार एकता ने गौतम को अपनी एडल्ट फिल्म ट्रिपल एक्स में लिया है।
विज्ञापन


हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि इस मल्टीस्टारर फिल्म में गौतम के हिस्से कितना रोल आएगा? खुद गौतम का इस सवाल पर कहना है कि इतना साफ है कि मेरा जो भी रोल रहेगा, उससे मेरे फैन्स निराश नहीं होंगे। क्या एकता ने उड़नछू छोड़ने के बदले अलग से हीरो के रूप में उन्हें लॉन्च करने का वादा किया है, इस पर गौतम ने मीडिया से कहा है कि मैं ही खुद को लॉन्च करूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी फिल्म हिट होगी।

गौतम ने कहा है कि उन्होंने पिछले गुरुवार को निर्माता को बता दिया था कि वह उड़नछू नहीं कर सकेंगे। वैसे चर्चा इस बात की भी है कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने गौतम को समझाया था कि उन्हें छोटे बैनर की फिल्म से शुरुआत नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनकी किस्मत में एकता का बड़ा बैनर लिखा है।

वैसे गौतम का कहना है कि सलमान ने उन्हें कोई सलाह नहीं दी है। एकता कपूर हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है। गौतम के अनुसार बात बड़ी या छोटी फिल्म की नहीं है। मैं अपने दिल की सुनता हूं। फिलहाल यह किसी को पता नहीं है कि गौतम के आखिरी मौके पर उड़नछू हो जाने से निर्माता-निर्देशक के दिल पर क्या गुजर रही होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें