आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने आज 5 जुलाई को शादी कर ली है। यह शादी आमिर खान के घर पर निजी समारोह में हुई। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। गौरी स्प्रैट, जो उनकी तीसरी पत्नी बनी हैं, एक सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं। आइए जानते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है?
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली 47 वर्षीय एंटरप्रेन्योर हैं। उनके पिता रॉबर्ट स्प्रैट तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं। उनकी मां रीता पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। उनके दादा ब्रिटिश मूल के लेखक और कम्युनिस्ट थे। 1920 के दशक में, वे भारत आ गए और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
गौरी स्प्रैट और आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी पढ़ी हैं गौरी?
गौरी स्प्राट ने अपना बचपन ऊटी में बिताया। उन्होंने 1990 से 1996 तक ब्लू माउंटेन स्कूल में पढ़ाई की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन में फैशन डिजाइनिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की।
गारमेंट डिजाइनिंग में किया काम
मैजिकब्रिक्स के अनुसार, आमिर खान की होने वाली पत्नी गौरी एक कामयाब कारोबारी हैं। उनकी मां रीता बेंगलुरु में एक ब्यूटी सेंटर चलाती थीं। धीरे-धीरे गौरी की रुचि ग्रूमिंग इंडस्ट्री में बढ़ी। हेयर और सैलून के काम में आने से पहले, उन्होंने गारमेंट डिजाइनिंग में काम किया और बेंगलुरु में फैब्रिक सोर्सिंग का काम संभाला।
आमिर खान, गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
अब क्या करती हैं गौरी?
2007 में, वह एक मशहूर सैलून ग्रुप में को-ओनर और मैनेजर के तौर पर शामिल हुईं। अब वह अपनी सैलून चेन के कई आउटलेट्स संभालती हैं। इसके अलावा, कहा जाता है कि वह आमिर खान प्रोडक्शंस के क्रिएटिव कामों में भी मदद कर रही हैं।
गौरी की नेट वर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट की नेट वर्थ 24 करोड़ रुपये से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। गौरी स्प्राट की बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में पवन पार्कवेस्ट में एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है। इसके अलावा, गौरी और उनकी बहन शॉन का बेंगलुरु के मैग्राथ रोड पर हेयर स्टूडियो था। एक दशक पहले, उन्होंने इस स्टूडियो को बेच दिया।
गौरी स्प्राट की पर्सनल लाइफ
आमिर खान के साथ गौरी स्प्राट की शादी उनकी दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी किसी और से हुई थी, जिनकी पहचान सार्वजनिक नहीं है। पहली शादी से उनका 8 साल का बेटा है।