फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों करीब आईं शाहरुख की पत्नी और अमिताभ की बेटी?

Wed, 25 Sep 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख की पत्नी गौरी और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा आजकल एक दूसरे के काफी करीब हो गए हैं। इन दोनों की दोस्ती की वजह से दोनों परिवारों की दोस्ती और गहरी हो गई है।
विज्ञापन


याद होगा पहले शाहरुख और अमिताभ का परिवार काफी करीबी था लेकिन अमर सिंह कांड के बाद इनके रिश्ते गड़बड़ा गए थे।

लेकिन वापस पहले वाला पारिवारिक नाता देखने को मिल रहा है। इसकी वजह श्वेता की बेटी नव्या नवेली और शाहरुख्ा के बेटे आर्यन हैं।

शाहरुख-गौरी का बेटा आर्यन और श्वेता की बेटी नव्या दोनों लंदन में एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों की वजह से गौरी और श्वेता के बीच मेल मिलाप ज्यादा हो गया है।

क्योंकि नव्या और श्वता अपने अमिताभ से काफी अटैच हैं और कई बार साथ-साथ ही दिखते हैं ऐसे में श्वेता हर अवसर पर गौरी को परिवार सहित निमंत्रण देती हैं जिससे दोनों परिवार साथ आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें