'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में फिलहाल गुत्थी के किरदार को रिप्लेस करने की कोई योजना नहीं बन रही। लेकिन कुछ दूसरे प्रयास अवश्य ही जारी हैं।
हाल ही में खबर थी कि राजू श्रीवास्तव 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी का रोल करेंगे। लेकिन यह खबर फुस्स निकली। अब खबर है कि कपिल के मजेदार परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है, जिसका नाम है 'दुलारी'।
'दुलारी' के रुप में टीवी कलाकार गौरव गेरा आपके सामने होंगे। गौरव इससे पहले ;जस्सी जैसी कोई नहीं' पम्मी प्यारेलाल और तोता मैना जैसे सीरियलों में काम कर चुके हैं।
'मिसेज पम्मी प्यारेलाल' में उन्होंने एक महिला का किरदार निभाया था सीरियल्स में गौरव को खूब सराहा गया था।
शो प्रसारित करने वाले चैनल 'कलर्स' ने अपनी बेवसाइट पर ट्वीट किया कि इस हफ्ते प्रसारित होने वाले 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में 'दुलारी' नजर आएगी।
खबर तो यह भी है कि 'गुत्थी' की बहन 'पलक' भी इस शो में नजर नहीं आएगी।
'दुलारी' के साथ एक नए सदस्य 'लच्छा' भी नजर आएंगे। इनका किरदार कीकू शारदा निभा रहे हैं, जो इससे पहले पलक का किरदार निभा रहे थे।
अगर दर्शक दुलारी के किरदार को पसंद करते हैं तो हो सकता है कि गुत्थी और पलक का किरदार खत्म ही कर दिया जाए।